अँजोरना

विक्षनरी से

हिन्दी

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

अँजोरना पु † ^१ क्रि॰ स॰ [हिं॰ अंजुरी से नाम॰]

१. बंटोरना । समे— टना । उ॰—करौं जो कछु धरौं सचि पचि सुकृत सिला बटोरी । पैठि उर बरबस दयानिधि दंभ लेत अँजोरी ।—तुलसी (शब्द॰) ।

२. छीनना । हरण करना । ले लेना । मूसना । उ॰—ठाढ़ी भई बिथकी मारग में माँझहाट मटकी सो फोरि । सूरदास प्रभु रसिक शिरोमणि चित चिंतामणि लियो अँजोरी ।—सूर (शब्द॰) ।

अँजोरना ^२ † क्रि॰ स॰ [सं॰ उज्ज्वलन; हिं॰ 'अँजोर' से नाम॰] जलाना । प्रकाशित करना । बालना । जैसे—'दीपक अँजोरना' (शब्द॰) ।