अंजरपंजर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अंजरपंजर संज्ञा पुं॰ [अनुध्व॰ सं॰ पञ्जर] देह का बंद । शरीर का जोड़ । ठठरी । पसली । हड्डी पसली । मुहा॰—अंजर पंजर ढीरा होना = शरीर के जोड़ों का उखड़ना वा हिल जाना । देह का बंद टुटना । शिथिल होना । लस्त होना । अंजर पंजर तोड़ देना = अंग भंग करके बेकामट कर देना ।
अंजरपंजर क्रि॰ वि॰ अगल बगल । पार्श्व में ।