अंझा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अंझा संज्ञा पुं॰ [सं॰ अनध्याय प्रा॰ अणज्झा, अणज्झाअ] नागा । तातील । छुट्टी । काम न करने का दिन । उ॰—(क) मन को मसूसि मनभावन सो रूसि सखी दासिन को दूसि रही रंआ झुकि झंझा सी । सोवै, सुक मोचै, सुक सारिका लचावै चोंचै न रुचिर बानि मानि रहै अंझा सी ।—देव (शब्द॰) । (ख) अंझा सी दिन की भई संझा सी सकल दिसि गगन लगन रही गरद छवाय है ।—भूषण (शब्द॰) । (ग) काम में चार दिन का अंजा हो गया (शब्द॰) ।