सामग्री पर जाएँ

अंटा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

अंटा संज्ञा पुं॰ [सं॰ अण्ड, प्रा॰ अंडअ]

१. बड़ी गोली । विशेष—इसका प्रयोग अफीम और भंग के संबंध में अधिक होता है । जैसे अफीम का अंटा चढ़ा लिया, अब क्या है?

२. सूत वा रेशम का लच्छा ।

३. बड़ी कौड़ी ।

४. एक खैल जिसे अँगरेज लोग हाथीदाँत की गोलियों से भेज पर खेला करते है । बिलियर्ड । यौ॰—अंटागुड़गुड़ । अंटाघर । अंटाचित । अंटाबंधु ।