अंतःप्रकृति
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अंतःप्रकृति संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अन्तःप्रकृति]
१. आंतरिक प्रकृति । भीतरी या मन का स्वभाव । अंतवृत्ति । मूल स्वभाव । उ॰— उसी प्रकार अंतःप्रकृति में दया, दाक्षिण्य , श्रद्दा ,भक्ति आदि वृत्तियोँ की स्निग्ध, शीतल आभा में सौदर्य लहराता हुआ पाते हैं ।— रस॰, पृ॰, ३२ ।
२. आत्मा ।
३. राज्योग । राजा के समीपवर्ती अमात्य, सुह्वद् आदि ।
४. राजधानी की प्रजा [को॰] ।