अंतरित
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अंतरित ^१ [ वि॰ अन्तरित ]
१. भीतर किया हुआ । भीतर रखा हुआ । भितराया हुआ । छिपाया हुआ । क्रि॰ प्र॰—करना = भीतर होना । भीतर ले जाना । छिपाना । —होना = भीतर होना । अंदर जाना । छिपना ।
२. अंतर्धान । गुप्त । गायब । तिरोहित । क्रि॰ प्र॰—करना । होना ।
३. आच्छादित । ढका हुआ । क्रि॰ प्र॰—करना ।-होना ।
४. बीच में आया हुआ (को॰) ।
५. अलग किया हुआ । पृथक्कृत (को॰) ।
६. तुच्छ समझा हुआ या तुच्छ समझा हुआ या तुच्छ किया हुआ (को॰) ।
७. नष्ट किया हुआ ।
अंतरित ^२ संज्ञा पुं॰
१. शेष । बाकी ।
२. स्थापत्य कला का एक पारिभाषिक शब्द [को॰] ।