अंतर्वेद
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अंतर्वेद संज्ञा पुं॰ [सं॰ अन्तर्बेदि] [वि॰ अंतर्वेदी]
१. देश जिसके अंतर्गत यज्ञों की वेंदियाँ हों ।
२. गंगा और यमुना के बीच का देश । गंगा यमुना के बीच का बीच का दोआब । ब्रह्मावर्त देश । उ॰—तुम आज से अंतर्वेद के विषयपति नियत किए गए ।— स्कंदं॰, पृ॰ ८१ ।
३. दो नदियों के बीच का देश या भूखंड । दोआब ।