अंदेश
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अंदेश ^१ संज्ञा पुं॰ [फा॰ अंदेशह्] सोच । चिंता । फिक्र । उ॰—सिय अंदेश जानि प्रभु सुरज लियो करज की ओर । टुटत धनु नृप लुके जहाँ तहँ ज्यों तारागन भोर ।—(शब्द॰) ।
अंदेश ^२ प्रत्य॰ [फा॰ अंदेश] सोचनेवाला । अभिलाषी । देखनेवाला । द्रष्टा । जैसे, बद अंदेश । खैर अंदेश । दुर अंदेश आदि [को॰] ।