अंधी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अंधी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पुं॰ अंधा; स्त्री॰ अंधी] बिना आँख की स्त्री । जो स्त्री देख न सके ।
अंधी ^२ वि॰ स्त्री॰
१. दृष्टिरहित । विवेकशून्य । विचाररहित । यौ॰—अंधी सरकार = (१) राज्य जिसका प्रबंध बुरा हो ।
२. मालिक जो नौंकरों की तनख्याह ठईक समय पर न देता हो । मुहा॰—अंधी बैठना = बिना अंदाज के कहीं बात का ठीक होना । बिना अंदाज के फेंकी चीज का ठीक लक्ष्य पर बैठना । उ॰— एक बार उसकी अंधी बैठ सगई तो सब जगह उसे काई ही दिखाने लगी ।—अंधेरे॰; पृ॰ १४० ।
३. प्रकाशहीन । अंधकारपूर्ण । उ॰—जहाँ युगानयुग की एक बड़ी अंधी गुफा थी ।—प्रेमसागर (शब्द॰) ।
४. मतवाली । उन्मत्त ।