सामग्री पर जाएँ

अंबरबारी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

अंबरबारी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अमरवल्लरी, प्रा॰ अम्मर वाली] एक झाड़ी । विशेष—यह हिमालय और नीलगिरि पर होती है । इसकी जड़ और छाल से बहुत ही अच्छा पीला रंग निकलता है जिससे कभी कभी चमड़ा भी रँगते हैं । इसके बीज से तेल निकलता है । इसकी लकड़ी, जिसे दारुहल्द वा दारुहल्दी कहते है, ओषधियों में काम आती है तथा इसकी जड़ और लकड़ा से एक प्रकार का रस निकालते हैं जो रसवत या रसौत कहलाता है । पर्या॰—चित्रा । दारुहल्द । आँबाहरदी अमाहरदी) ।