सामग्री पर जाएँ

अंबरबेलि

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

अंबरबेलि संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अम्मरवल्ली प्रा॰; अमरबल्ली] आकाश बेल । आकाश बौर । अमरबेल । विशेष—हकीमी नुसखो में इसे इफ्तीमुल कहते हैं । सुत के समान पीली एक बेल जा प्रायः पेड़ों पर लिपटी मिलती है जिसकी जड़ पृथ्वी में नहीं होती और इसमें पत्ते औऱ कनखे भी नही निकलते । जिस पेड़ पर यह पड़ जाती है उसे लपेटकर सुखा डालती है । यह बाल बढ़ाने की एक औषधि है । हकीम लोग इसे वायुरोगों में देते हैं ।