अगमानी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अगमानी ^१ पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ अग्र+मानी] अगुआ । नायक । सरदार । उ॰— (क) है यह तेरे पुत्र कौ रन अगमानी भूप । नाम जासु दुष्यंत है कीरति जासु अनूप । —शकुंतला, पृ॰ १४८ ।(ख) जीत्यो गयो न इंद्न पै बल सों जो रिपु बंस । रन अगमानी तुम किए करन ताहि विध्वंस ।—शकुंतला,पृ॰ १२९ ।
अगमानी ^२ पु † संज्ञा स्त्री॰ [हि॰] दे॰ 'अगवानी' । उ॰—जबती करने आइया हम भी यह जानी, बीबी साहब संगलै हू वे अगमानी ।— सुजान॰, पृ॰ ६९ ।