अचवन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अचवन पु † संज्ञा पुं॰ [सं॰ आचमन, अप॰ अचवन] [क्रि॰ अचवना]
१. आचमन । पानी । पीने की क्रिया । उ॰—अचवन करी पुनि जल अचवायो तब नृप बीरा लीन्हों ।—सूर (शब्द॰) ।
२. भोजन के पीछे हाथ मुँह धोकर कुल्ली करने की क्रिया । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।