अटपटाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अटपटाना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ अटपट से नाम॰]
१. अटकना । अंडबंड होना । लड़खड़ाना । घबड़ाना । उ.—आलस हैं भरे नैन, बैन अटपटात जात, ऐड़ात जम्हात गात अंग मोरि बहियाँ झेलि ।—सूर (शब्द॰) ।
२. हिचकना । संकोच करना । आगा पीछा करना । जैसे—आप कहने में अटपटाते क्यों हैं ?—(शब्द॰) ।