सामग्री पर जाएँ

अडू़सा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

अडू़सा संज्ञा पुं॰ [सं॰ अटरूष, प्रा॰ अठरूस] एक ओषाधी विशेष । विशेष—इसका पेड़ ३-४ फुट तक ऊँचा होता है । इसका पत्ता हलके हरे रंग का आम के पत्ते से मिलता जुलता होता है । इसकी प्रत्येक गाँठ पर दोदो पत्ते होते है । इसके सफेद रंग के फूल जटा में गुथे हुए । निकलते है जिनमें थोड़ा सा मीठा रस होता है जो कास, शवास,क्षय आजि रोगों में दिया जाता है ।