अन्धाधुँध
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अंधाधुँध ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ अंधा+ धुंध]
१. बड़ा अंधेरा । घोर अंधकार । उ॰—अंधाधुंध भयौ सब गोकुल, जो जहँ रम्यो सो तहीं छपायौ ।—सूर॰ १० ।७७ ।
२. अंधेर । अविचार । अन्याय । गड़बड़ । धींगांधींगी । कुप्रबंध । भौसा । उ॰— वहाँ कोई किसी को पुछनेवाला नहीं, अंधाधुंध मची है (शब्द॰) ।
अंधाधुँध ^२ वि॰ बिना सोच विचार का । विचाररहित । बेधड़क । बेहिसाब । बेअंदाज । बेठिकाने । उ॰—वह किसी कोरे स्वप्न- द्रष्टा की काल्पनिक अंधाधुंध उड़ान नहीं है ।—जय॰ प्र॰, पृ॰ ४ ।