सामग्री पर जाएँ

अलीन

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

अलीन ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ आलीन=मिला हुआ]

१. द्वार के चौखट की खड़ी लंबी लकड़ी जिसमें पल्ला या किवाड़ जड़ा जाता है । साह । बाजु ।

२. दालान या बरामेद के किनारे का खंभा जो दीवार से सटा होता है । इसका घेरा प्राय: आधा होता है ।

अलीन ^२ वि॰ [सं॰ अ=नहीं+लीन=रत]

१. अग्राह्वय । अनुप- युक्त । उ॰—'हे सखा पुरुवंशियों का मन अलीन वस्तु कभी नहीं जाता' ।-शकुंतला॰, पृ॰ ३४ । २ अनुचित । बेजा । उ॰—अरि दलयुक्त आप दलहीना । करि बैठे कछु कर्म अलीना ।-सबल (शब्द॰) ।