अविगत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अविगत वि॰ [सं॰]
१. जो विगत म हो । जो जाना न जाय । उ॰— दूजे घट इच्छा भई चित मन सातो कीन्ह । सात रूप निरभाइया अविगत काहु न चीन्ह ।— कबीर (शब्द॰) ।
२. अज्ञात । अनिर्वचनीय । उ॰—(क) अविगत गोतीता चरित पुनीता मायारहित मुकुंदा ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) राम सरूप तुम्हार, वचन ओचर बुद्धि पर । अविगत अकथ अपार नेति नेति नित निगम कह ।— तुलसी (शब्द॰) ।
३. जो नष्ट न हो । नित्य ।