अविशेष
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
अविशेष ^१ [सं॰] भेदक धर्मरहित । जीसमें किसी दूसरी वस्तु से कोई विशेषता न हो । तुल्य । समान ।
अविशेष ^२ संज्ञा पुं॰
१. भेदक धर्म का अभाव । तुल्यत्व ।
२. एकता [को॰] ।
३. सांख्य में सांतत्व धीरत्व और मूढ़त्व आदि विशेष- ताओं से रहित सूक्ष्म भूत । यौ॰—अविशेषज्ञ ।