अष्टनायिका
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]अष्टनायिका संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] आठ नायिकाएँ । विशेष—पुराणनुसार आठ प्रधान शक्तियाँ —उग्रचंड, प्रचंड़ा, चंडोग्रा, चंडनायिका, चामुंड़ा, चंडा अतिचंडा और चंडवती । कृष्ण की आठ पटरानियाँ—रुक्मिणी, सत्यभामा, जांबवती, कालिंदी, मित्रवृंदा, नाग्नजिती, भद्रा और लक्ष्मणा । इंद्र की आठ नायिकाएँ—उर्वशी, मेनका, रंभा, पूर्वचिती, स्वयंप्रभा, भिन्नकेशी, जनवल्लभा और घृताची (तिलोत्तमा) । साहित्य में वर्णित आठ नायिकाएँ—वासकसज्जा, विरहोत्कंठिता, स्वाधिनभर्तृका, कलहांतरिता, खंडिता, विप्रलब्धा, प्रोषितभर्तृका और अभिसारिका कही गई हैं ।