सामग्री पर जाएँ

अहदी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

अहदी ^१ वि॰ पुं॰ [अ॰]

१. आलसी । अलहदी । आसकती ।

२. वह जो कुछ काम न करे । अकर्मण्य । निठल्लू । मठ्टर ।

अहदी ^२ संज्ञा पुं॰ अकबर के समय के एक प्रकार के सिपाही जिनसे बड़ी आवश्यकता के समय काम लिया जाता था, शेष दिन वे बैठे खाते थे । उ॰— घेर्यौ आइ कुटुम लसकर मैं, जम अहदी पठयौ । सूर नगर चौरासी भ्रमि भ्रमि, घर घर कौ जु भयौ । — सूर॰ १ ।६४ । विशेष.— इसी से 'अहदि' शब्द आलसियों के लिये चल गया । ये लोग कभी कभी उन जमींदारी से मालगुजारी वसूल करने के लिये भि भेजे जाते थे जो देने में आनाकानी करते थे । ये लोग अड़कर बैठ जाते थे और बिना लिए नहीं उठते थे ।