सामग्री पर जाएँ

आगापीछा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

आगापीछा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ आगा+पीछा]

१. हिचक । सोच विचार । दुबिधा । जैसे,—इस काम के करने में तुम्हें आगा पीछा क्या है ? क्रि॰ प्र॰—करना । जैसे,—अच्छे काम में आगा पीछा करना ठीक नहीं ।—(शब्द॰) ।—होना ।

२. परिणाम । नतीजा । पूर्वापर संबंध । जैसे,—कोई काम करने के पहले उसका आगा पीछा सोच लेना चाहिए । क्रि॰ प्र॰—देखना ।—सोचना ।

३. शरीर का अगला और पिछला भाग । शरीर के आगे और पीछे के गुप्त अंग । जैसे,—भला इतना कपड़ा तो दो जिसमें आगा पीछा ढँके ।

४. आगे और पीछे की दशा । जैसे,—जरा आगा पीछा चला करो ।