आपीड़
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]आपीड़ ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ आपीड]
१. सिर पर पहनने की चीज; जैसे,— पगडी, सिरगह, सिरपेच, बेनी इत्यादि ।
२. घर के बाहार पाख से निकले हुए बँडेरे का भाग । मँगरोरी । मँगौरी ।
३. एक प्रकार का विषम वृत जिसके प्थम चरण में ८, दूसरे में १२, तीसरे में १६ और चौथे में २० अक्षर होते हैं । इसमें समस्त चरणों के समस्त वर्ण लघु होते हैं, केवल अंत के दो वर्ण गुरू होते हैं ।
आपीड़ ^२ वि॰
१. कष्ट देनेवाला । पीड़क ।
२. दबानेवाला [को॰] ।