सामग्री पर जाएँ

आभ्युदयिक

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

आभ्युदयिक ^१ वि॰ [सं॰] अभ्युदय संबंधी । मंगल या कल्याण संबंधी ।

आभ्युदयिक ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक श्राद्ध जिसे नांदीमुख भी कहते है । विशेष—इस श्राद्ध में दही, बैर और चावल को मिलाकर पिंड़ देते है ओर इसमें माता, दादी और परदादी को पहले तीन पिंडदेकर तब बाप, दादा, परदादा,मातामह और वूद्ब प्रमाता मह आदि को पिंड देते हैं । इनके अतिरिक्त तोनों पक्षों के तीस विश्वेदेवा होते है । उन्हें भी पिड़ दिया जाता है । यह श्राद्ध पुत्रजन्म,जनेऊ और । विवाह आदि शुभ अवसरों पर होता है । इसमें यज्ञकरनेवाले को अपसव्य नहीं होना पड़ता ।