सामग्री पर जाएँ

आर्डिनेंस

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

आर्डिनेंस संज्ञा पुं॰ [अं॰ आँर्डिनैन्स] वह आदेश या हुक्म जो किसी देश के अधिकारी (भारत में वाइसराय, अब राष्ट्रपति) विशेष अवसरों पर जारी करते हैं और कुछ काल के लिये कानून माना जाता है । अस्थायी व्यवस्था या कानून । जैसे,— नए आर्डिनेंस के अनुसार बंगाल में कितने ही युवक गिरफ्तार किए गए । विशेष—भारत में वाइसराय अपने अधिकार से, बिना कौंसिल की संमति लिए आर्डिनेंस जारी कर सकते थे । ऐसे आर्डिनेंस का काल छह महीने होता है पर आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है । स्वतंत्र भारत में यह अधिकार राष्ट्रपति को है ।