आलूचाप
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]आलूचाप संज्ञा पुं॰ [हिं॰ आलू+अं॰ चांप] आलू का पकवान जो उबाले हुए आलू को पीसकर और गोल या चिपटी टिकियों की तरह बनाकर घी तेल में तलकर बनाया जाता है । उ॰—अंत में मैंने 'विशुद्ध' आलूचाप का प्रस्ताव कैलास के सामने रखा । —संन्यासी, पृ॰ ३४० ।