सामग्री पर जाएँ

आलूशफतालू

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

आलूशफतालू संज्ञा पुं॰ [हिं॰ आलू+फा॰ शफ़तालू](निरर्थक)] लडकों का एक खेल जो पच्छिम में दिल्ली, मेरठ आदि स्थानों में खेला जाता है । विशेष—इसमें एक लड़का दूसरे को घोडा़ बनाकर उसकी पीठ पर सवार होता है और उसकी आँखें अपने हाथों से बंद कर लेता है । तब एक तीसरा लड़का उसके पीछे खडा़ होकर उँगलियाँ बुझाता है । यदि घोडा़ बना हिआ लड़का उँगलियों की संख्या ठीक ठीक बतला देता है, तो वह खडा हो जाता है और उस उँगली बुझानेवाले लडके को घोडा बनाकर उस पर सवार होता है ।