आषाढ़ी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]आषाढ़ी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ आषाढी]
१. आषाढ़ मास की पूर्णिमा । विशेष—इस दिन गुरुपूजा या व्यास पूजा होती है । वृष्टि आदि का आगम निश्चय करने के लिये वायुपरीक्षा भी इसी दिन की जाती है ।
२. इस पूर्णिमा के दिन होनेवाले कृत्य ।
आषाढ़ी ^२ वि॰ [सं॰ आषाढ़िन्] पलाशदंड धारण करनेवाला [को॰] ।
आषाढ़ी योग संज्ञा पुं॰ [सं॰ आषाढ़ी योग] आषाढ़ शुक्ला पूर्णिमा को अन्न की तौल से सुवृष्टि आदि का निश्चय । विशेष—इस दिन लोग थोड़ा सा अन्न तौलकर हवा में रख देते हैं । यदि वहाँ की सील से अन्न की तौल कुछ बढ़ गई तो समझते हैं कि वृष्टि होगी और सुकाल रहेगा ।