सामग्री पर जाएँ

आहार्य

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

आहार्य ^१ वि॰ [सं॰]

१. ग्रहण किया हुआ । गृहीत ।

२. कृत्रिम । बनावटी ।

३. खाने योग्य ।

४. पूजनीय । पूज्य (को॰) ।

आहार्य ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. चार प्रकार के अनुभावों में चौथा । नायक और नायिका का परस्पर एक दूसरे का वेश धारण करना । उ॰— स्याम रँग धारि पुनि बाँसुरी सुधारि कर पीत पट पारि बानी माधुरी सुनवैगी । जरकसी पाग अनुराग भरेट सीस बाँधि कुंड़ल किरीटहू की छवि दरसावैंगी । याही हेत खरी अरी हेरति है बाट वाकी कैयो बहुरूपि हूँ को श्रीधर भुरावैगी । सकल समाज पगचानैगी न केहू भाँति आज वह बाल बृजराज बनि आवैगी ।—श्रीधर (शब्द॰)

२. अभिनय के चार प्रकारों में से एक । वेश भूषा आदिधारण करके अभिनय करना ।