इसपंज
दिखावट
(इस्फ़ंज से अनुप्रेषित)
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]इसपंज संज्ञा पुं॰ [अं॰ स्पंज] समुद्र में एक प्रकार के अत्यंत छोटे कीड़ों के योग से बना हुआ मुलायम रुई की तरह का सजीव पिंड जिसं में बहुत से छेद होते हैं, जिनमें से होकर पानी आता है । मुर्दा बादल । अब्रे मुर्दा । विशेष— इसपंज भिन्न भिन्न आकार के होते हैं । इनकी सृष्टि दो प्रकार से होती है- एक तो सविमाग द्वारा और दूसरे रजकीट और वीर्यकीट के संयोग में । इसकी आदमी रंग की, रुई के समान मुलायम ठठरी जिसमें बहुत से छेद होते हैं, बाजारों में इसपंज के मनाम से बिकती है । इसमें पानी सोखने की बड़ी शत्कि होती हैं; इसी से लड़के इससे पोंछते और डाक्टर लोग घाव पर का खून आदि सुखाते हैं । पानी सोखने पर यह खूब मुलायम होकर फूल जाता है ।