सामग्री पर जाएँ

उदीच्य

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

उदीच्य ^१ वि॰ [स॰]

१. उत्तर दिशा का रहनेवाला ।

२. उत्तर दिशा का । उत्तर की ओर का ।

उदीच्य ^२ संज्ञा पुं॰

१. एक देश जो सरस्वती के उत्तर पश्चिम ओर है ।

२. किसी यज्ञ आदि कर्म पीछे दान दक्षिणादि कृत्य ।

३. एक सुगंधित पदार्थ (को॰) ।

४. ब्राह्मणों की एक शाखा ।

उदीच्य ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰] बैताली छंद का एक भेद जिसके विषम अर्थात् पहले और तीसरे चरणों में दूसरी और तीसरी मात्राएँ मिलकर एक गुरु वर्ण हो जाएँ । जैसे—हरिहिं भज जाम आठहुँ । जंजालहि तजिकै करौ यही । तनै मनै दे लगा सबै पाइहौ परम धम ही सही ।