उपकार
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]संज्ञा
[सम्पादित करें]परिभाषा: किसी के लिए भला कार्य करना उदाहरण: दूसरों पर उपकार करने से पुण्य मिलता है।
शब्दसागर
[सम्पादित करें]उपकार संज्ञा पुं॰ [सं॰] [वि॰ उपकारक, उपकारी, उपकार्य, उपकृत]
१. भलाई । हितसाधन । नेकी । क्रि॰ प्र॰—करना, मानना = की हुई भलाई को याद रखना । कृतज्ञ होना । यौ॰—कृतोपकार । परोपकार ।
२. लाभ । फायदा । जैसे—इस औषधि ने बड़ा उपकार किया (शब्द॰) ।
३. समारंभ । तैयारी (को॰) ।
४. आभूषण । अलं— कार (को॰) ।
५. पर्व या उत्सव के अवसर पर द्वारशोभा के लिये बंदनवार बनाना, विशेषतया फूलों और मालाओं द्बारा (को॰) ।