सामग्री पर जाएँ

उपपत्तिसम

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

उपपत्तिसम संज्ञा पुं॰ [सं॰] न्याय में दो कारणों की प्राप्ति । बिना वादी के कारण और निगमन आदि का खंडन किए हुए प्रतिपादन करना । प्रतिवादी का यह कहना कि जिस प्रकार वादी के दिए हुए कारण से वह बात हो सकती है; उसी प्रकार हमारे दिए हुए कारण से भी यह बात हो सकती है । जैसे,—एक कहता है शब्द अनित्य है क्योंकि उसकी उत्पत्ति होती है । दूसरा कहता है जिस प्रकार उत्पत्ति धर्मवाला होने से शब्द अनित्य कहा जा सकता है उसी प्रकार स्पर्शवाला न होने से नित्य भी हो सकता है ।