उपाकृत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]उपाकृत ^१ वि॰ [सं॰]
१. पास लाया हुआ ।
२. बुलाया हुआ । प्रैष मंत्रों के उच्चारण द्बारा निमंत्रित ।
३. यज्ञ मेंहत (बलि पशु) ।
४. अमंगलजनक ।
५. मंत्रों द्बारा पवित्र किया हुआ ।
६. प्रस्तुत या तैयार किया हुआ [को॰] ।
उपाकृत ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. यज्ञ का बलिपशु, जो विहित प्रार्थना- ज्ञाठ के समय मारा जाता है ।
२. दुर्दैव । अंमगल ।
३. आरंभ ।
४. यज्ञपशु का विहित संस्कार ।
५. निमंत्रण आह्लान । बुलावा [को॰] ।