उफनाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]उफनाना क्रि॰ अ॰ [सं॰ उत्+फेन या उत्+फण् = गतौ]
१. उबलना । किसी तरह की आँच या गरमी पाकर फेन के सहित ऊपर उठना । उ॰—आँच पय उफनात सीचत सलिल ज्यों सकुचाइ । तुलसी ग्रं॰, पृ॰ ४२७ ।
२. पानी आदि का ऊपर उठना । हिलोर मारना । उमड़ना ।—भौंर भरी उफनात खरी सु उपाव की नाव तरेरति तोरति ।—घनानंद, पृ॰ १५ ।