सामग्री पर जाएँ

उभड़ना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

उभड़ना क्रि॰ अ॰ [सं॰ उदिभदन, अथवा उदभरण, प्रा॰ उब्भरण]

१. किसी तल वा सतह का आसपास की तरह से कुछ ऊँचा होना । किसी अंश का इस प्रकार ऊपर उठना कि समूचे से उसका लगाव बना रहे । उकसना । फूलना । जैसे—गिलटी उभड़ना । फोड़ा उभड़ना । उ॰—नारंगी के छिलके पर उभड़े हुए दाने होते हैं ।

२. किसी वस्तु का इस प्रकार ऊपर उठना कि वह अपने आधार से लगी रहे । ऊपर निकलना । जैसे—तभी तो खेत में अँखुए उभड़ रहे हैं ।

३. आधार छोड़कर ऊपर उठना । उठना । जैसे—मेरा तो पैर ही नहीं उभड़ता चलूँ कैसे ?

४. प्रकट होना । उत्पन्न होना । पैदा होना । जैसे—दर्द उभड़ना, ज्वर उभड़ना ।

५. खुलना । प्रकाशित होना । जैसे—बात उभड़ना ।

६. बढ़ना । अधिक होना । प्रबल होना । जैसे—आजकल इसकी चर्चा खूब उभड़ी है ।

७. वृद्धि को प्राप्त होना । समृद्ध होना । प्रतापवान् होना । जैसे—मरहठों के पीछे सिख उभड़े ।

८. चल देना । हट जाना । भागना । उ॰—अब यहाँ से उभड़ो ।

९. जवानी पर आना । उठना ।

१०. गाय, भैसं आदि का मस्त होना ।