सामग्री पर जाएँ

उरदी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

उरदी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ उरद का अल्पा॰ रूप]

१. उरद की एक छोटी जाति । विशेष—यह असाढ़ महीने में ज्वार, बाजरा, अरहर आदि के साथ बोई जाती है और क्वार कार्तिक में काटी जाती है । इसके बीज या दाने काले हाते हैं । एक प्रकार की तिनपखिया उरदी होती है जो तीन पक्ष अर्थात् डेढ़ ही महीने में तैयार हो जाती है ।

२. वह गोल चिह्न जो पीतल की थाली के बीच में बना रहता है ।

३. लोहे का एक ठप्पा जिससे थाली में उरदी बनाते हैं ।