उरस्थ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]उरस्थ संज्ञा पुं॰ [सं॰] सेना का अग्र भाग । विशेष—कौटिल्य ने लिखा है कि पक्ष कक्ष तथा उरस्थ में पाँच धनुष का अंतर होना चाहिए । व्यूहरचना के प्रसंग में पक्ष, कक्ष तथा उरस्थ में भिन्न भिन्न प्रकरा की सेनाओं के रखने के नियम बताए गए हैं ।
उरस्थ ^१ वि॰ [सं॰]
१. वक्ष से संबंध रखनेवाला ।
२. वक्ष से आने या होनेवाला ।
३. जिसमें छाती का बल लगाया जाय ।
४. सबल वक्षवाला ।
५. अपने द्वारा पैदा । अपना उत्पादित ।
६. अपना जन्मा । आत्मज (संतान) ।