उलटकंबल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]उलटकंबल संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक पौधा या झाड़ी जो हिंदुस्तान के गरम भागों में पनीली भूमि में होती है । विशेष—इसकी रेशेदार छाल पानी में सड़ाकर या यों ही छीलकर निकाली जाती है । छाल सफेद रंग की होती हैं । पौधे से साल में दो तीन बार छह या सात फुट की डालियाँ छाल के लिये काटी जाती हैं । छाल को कूटकर रस्सी बनाते हैं । जड़ की छाल प्रदर रोग में दी जाती है ।