सामग्री पर जाएँ

ऊसन

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

ऊसन ^१ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का पौधा । जिससे तेल निकलता है । विशेष—यह सरसों की तरह जौ ओर गेहूँ के साथ बोया जाता है और इनमें से तेल निकलता है जो जलाने के काम में आता है । इसकी खली चौपायों को दी जाती है । इसे जेवा और तरमिरा भी कहते हैं ।

ऊसन ^२ पु वि॰ दे॰ 'उष्ण' । उ॰—सीत बायु ऊसन नहिं सरवत काम कुटिल नहिं होई । —रै॰ बानी, पृ॰ ११ ।

ऊसन ^३ वि॰ [सं॰ अवसन्त] आलसी । निश्चेष्त । उ॰—करहा वामन रूप करि, चिहुँ चलणे पग पूरि । तू थाकउ, हू ऊसनउ, भँइ भारी घर इरि ।—ढोला॰, दू॰ ४९७ ।