एलकोहल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]एलकोहल संज्ञा पुं॰ [अं॰] एक प्रसिद्ध मादक तरल पदार्थ जो कोई चिजों का खमीर उठाकर बनाया जाता है । फूल शराब । विशेष—इसका कोई रंग नहीं होता । इसमें स्पिरिट की सी महक आती है । यह पानी में भली भाँती घुल जाता है और स्वाद में बहुत तीक्ष्ण होता है । इसमें गोंद, तेल तथा इसी प्रकार के और अनेक पदार्थ बहुत सहज में घुल जाते हैं, इसलिये रंग आदि बनाने तथा औषधि में इसका बहुत अधिक व्यवहार होता है । शराब इसी से बनती है । जिस शराब में इसकी मात्रा जितनी ही अधिक होती है, वह शराब उतनी ही तेज होती है ।