कचरई
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कचरई अमौवा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ कचरी + अमौवा] एक प्रकार का अमौवा रंग जो आम की कचरी के रंग का सा अर्थात् हरापन लिये हुए बादामी होता है । विशेष— इसकी चाह लोग रंग के लिये उतनी नहीं करते जितनी सुगंध के लिये करते हैं । बड़े बड़े आदमियों के लिहाफ और रजाई के अस्तर इक रंग में प्रायः रँगे जाते हैं । पहले कपड़े को हल्दी के रंग में रँगकार हर्रे के जोशांदे में ड़ुबाते हैं । इसकी पीछे उसे कसीस में ड़ुबोकर फिटकिरी मिले हुए अनार के जोशांदे में रँगते हैं । इस रंग के तीन भेद होते हैं— संदली, सूफीयानी और मलयगिरि ।