कचल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कचल संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक पहाड़ी पेड़ । विशेष— इसकी कई जीतियाँ होती है । हिंदुस्तान में इसके चौदह भेद मिलते हैं जिनकी पहचान केवल पत्तियों से होती है, लकड़ियों में कुछ भेद नहीं होता । इसकी लकड़ी सफेद, चमकदार और कड़ी होता हैं । प्रति घनफुट २१ सेर वजन में होती है । यह पेड़ यमुना के पूर्व में हिमालय पर्वत पर ५००० से ९००० फुट की ऊँचाई तक पाया जाती है । पेड़ देखने में बहुत सुंदर होता है । इसकी पत्तियाँ शिशिर में झर जाती हैं और वसत में पहले निकल आती हैं । इसके तख्ते मकानों में लगते हैं और चाय के सदूक बनाने के में आते हैं ।