कटैया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कटैया † ^१ वि॰ [हिं॰ काठ x ऐया (प्रत्य॰) काटना]
१. काटनेवाला । जो काट डाले । उ॰—एक कृपाल तहाँ तुलसी दसरत्य के नंदन बंदि कटैया ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२. फसल काटनेवाला ।
कटैया † ^२ संज्ञा पुं॰
१. काटनेवाल व्यक्ति ।
२. फसल काटनेवाला आदमी ।
कटैया ^३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कण्टक] भटकटैया । उ॰—दूध आक को पात कटैया, झाल अगिनि की जान ।—चरण॰ बानी, पृ॰ २९ ।
कटैया † ^४ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ कटिया] लवनी । फसल की कटाई ।