कड़ुआ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कड़ुआ वि॰ [सं॰ कटुक, प्रा॰ कडुअ] [स्त्री॰ कड़ुई]
१. कटु । स्वाद में उग्र और अप्रिय । जिसका तीक्ष्ण स्वाद जीभ को असह्य हो । जैसे, नीम, इंद्रायन, चिरायता आदि का । क्रि॰ प्र॰—लगना । यौ॰—कड़ुआ कसैला= अरुचिकर । कटु । बुरा । कड़ुआ जहर= (१) जहर सा कड़ुआ । बहुत कड़ुआ । (२) अत्यंत अरुचिकर । बहुत बुरा लगनेवाला । कड़ुआ जी=कड़ा जी ।
कड़ुआ तेल संज्ञा पुं॰ [हिं॰ कड़ुआ+तैल] सरसो का तेल जिसमें बहुत झाल होती है ।