सामग्री पर जाएँ

कतरब्योंत

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

कतरब्योंत संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ कतरना+ ब्योंत]

१. काटछाँट ।

२. उलटफेर । हेरफेर । इधर का उधर करना । क्रि॰ प्र॰—करना ।—में रहना ।—होना ।

३. उधेड़बुन । सोचविचार । क्रि॰ प्र॰—करना ।—में रहना ।—होना ।

४. दूसरे के सौदे सुलुफ में से कुछ रकम अपने लिये निकाल लेना । जैसे,—बाजार से सौदा लाने में नौकर कुछ न कुछ कतरब्योंत करते हैं ।

५. हिसाब किताब बैठाना । युक्ति । जोड़तोड़ । जैसे, —ऐसी कतरब्योंत करो कि इतने ही में काम बन जाय । मुहा॰—कतरब्योंत से=हिसाब से समझ बूझकर । सावधानी से । जैसे,—वे ऐसी कतरब्योंत से चलते हैं कि थोड़ी आमदनी में अपनी प्रतिष्ठा बनाए हुए हैं ।