सामग्री पर जाएँ

कतरी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

कतरी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कर्तरी=चक्र]

१. कोल्हू का पाट जिसपर आदमी बैठकर बैलों को हाँकता है । कातर ।

२. पीपल का बना हुआ एक ढलबाँ जेवर जिसे नीच जाति का स्त्रियाँ हाथों में पहनती हैं ।

३. लकड़ी का बना हुआ एक औजार जिससे राज कारनिस जमाते हैं । यह औजार एक फुट लंबा, तीन इँच चौड़ा और चौछाई इंच मोटा होता है ।

कतरी ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ कतरना]

१. जमी हुई मिठाई का कटा हुआ टुकड़ा । उ॰—बादशाह ने कहा डर नहीं है, हर एक एक एक लड्डु और एक एक कतरी माजून की खावे और वहाँ से बाहर आवे ।—हुमायूँ॰, पृ॰ ५४ ।

२. कतरने या छाँटने का औजार । कैंची ।—(लश॰) ।

कतरी ^३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] वह यंत्र जिसकी सहायता से जहाज पर नावें रखी जाती हैं । (लश॰) ।