कनकचंपा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कनकचंपा संज्ञा पुं॰ [सं॰ कनक+ हिं॰ चंपा] मध्यम आकार का एक पेड़ । विशेष—इसकी छाल खाकी रंग की होती है । इसकी टहनियों और फल के दलों के नीचे की हरी कटोरी रोएँदार होती है । इसके पत्ते बड़े और कुम्हड़े, नेनुए आदि की तरह होते हैं । फल इसके खूब सफेद और मीठी सुंगध होते है । यह दलदलों में प्राय: होता है । बसंत और ग्रीष्म में फूलता है । इसकी लकड़ी के तख्ते मजबुत और अच्छे होते है । इसे कनियारी भी कहते हैं ।