सामग्री पर जाएँ

कनफुँका

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

कनफुँका ^१ वि॰ [हिं॰ कान+ फूँकना] [स्त्री॰ कनफुँकी]१ कान फूँकनेवाला । दीक्षा । देनेवाला । उ॰—(क) कनफूँका गुरु जगत का राम मिलावन और ।—चरण॰ बानी, पृ॰ ११ । (क) कनफुकवाँ गुरु हद्द का बेहद का गुरु और । बेहद का गुर हद मिलै, लहै ठिकाना ठौर ।—कबीर (शब्द॰) ।

२. जिसका कान फूँका गया हो । जिसने दीक्षा ली हो । जैसे,— कनफूँका चेला ।

कनफुँका ^२ संज्ञा पुं॰ [हिं॰]

१. कान फूँकनेवाला गुरु ।

२. कान फुँकाने वाला चेला । उ॰—कनफूँका चिढाकसी लूटे जोगेसर लूटे करत बिचार ।—कबीर (शब्द॰) ।