कनाई
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कनाई संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ काण्ड]
१. वृक्ष या पौधे की पतली डाल या शाखा ।
२. कल्ला । टहनी । क्रि॰ प्र॰— निकलना ।—फूटना । मुहा॰—कनाई काटना=(१) रास्ता काटकर दुसरे रास्ते निकल जाना । सामना बचाकर दूसरा रास्ता पकड़ना । (२) किसी काम के लिये कहकर मौके पर निकल जाना । चालबाजी करना ।
३. पगहे के गेराँव के वे दोनों भाग जिन्हें मिलाकर जानवर बाँधे जाते हैं ।
४. आल्हा की कीसी एक घटना का वर्णन ।